विदेश में भी पूरी होती है मोदी की गारंटी: ईरान द्वारा ज़ब्त जहाज़ से भारतीय के लौटने पर जयशंकर
ईरान द्वारा कब्ज़े में लिए गए इज़रायल से संबंधित जहाज़ पर सवार 17 भारतीयों में शामिल केरल की महिला एन टेसा जोसेफ के भारत लौटने पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह खुशी की बात है कि जोसेफ अपने घर पहुंच गई हैं। मोदी की गारंटी हमेशा पूरी होती है...चाहे घर हो या विदेश।"