विदेश में राजनीति करने की कोशिश नहीं करता हूं: राहुल के बयानों पर दक्षिण अफ्रीका में जयशंकर
अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सत्तारूढ़ सरकार पर दिए गए बयानों को लेकर विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में कहा है, "मैं कोशिश करता हूं कि जब विदेश जाऊं तो राजनीति ना करूं।" उन्होंने कहा, "कुछ चीज़ें राजनीति से ऊपर होती हैं, जब आप बाहर जाए तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए।"