विदेशियों द्वारा चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का दिल्ली में हुआ भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार
दिल्ली में विदेशी नागरिकों द्वारा चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने शनिवार को 3 विदेशियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया और 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया। बकौल पुलिस, सेक्स रैकेट की सूचना की पुष्टि के लिए एक पुलिसकर्मी को मालवीय नगर के पते पर ग्राहक बनाकर भेजा गया था जिसके बाद वहां रेड की गई।