विदेशी ऋणदाताओं ने भारत में बायजू के खिलाफ दायर की दिवालिया याचिका: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी ऋणदाताओं ने नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की बेंगलुरु बेंच में एडटेक कंपनी बायजू के खिलाफ दिवालिया याचिका दायर की है। बायजू ने नवंबर 2021 में विदेशी ऋणदाताओं से $1.2 बिलियन का टर्म लोन लिया था और इस फंड के इस्तेमाल को लेकर एडटेक कंपनी और ऋणदाताओं के बीच विवाद चल रहा है।