विदेशी कपल्स के लिए सरोगेसी वैध कर सकता है थाईलैंड
थाईलैंड विदेशी कपल्स के लिए सरोगेसी वैध कर सकता है। एक अधिकारी के मुताबिक, देश के कानून में संशोधन किया जा रहा है जिसके बाद विदेशी कपल्स थाईलैंड में सरोगेसी के ज़रिए माता-पिता बन सकते हैं। बकौल अधिकारी, कपल्स को कानूनी रूप से शादीशुदा और सरोगेसी से जन्म लेने वाले बच्चे को उनके देश में सुरक्षा व अधिकार मिलने चाहिए।