विदेशी निवेशकों ने 10 दिनों में भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹17,000 करोड़
विदेशी निवेशकों (एफपीआई) ने मई के पहले 10 दिनों में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹17,000 करोड़ निकाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता, महंगे वैल्यूएशन और प्रॉफिट बुकिंग के चलते विदेशी निवेशकों ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है, विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाज़ार से अप्रैल में ₹8,700 करोड़ निकाले थे।