विदेशी निवेशकों ने 2022 में शेयर बाज़ारों से निकाले ₹1.21 लाख करोड़; अब तक का सर्वाधिक

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 2022 में भारतीय शेयर बाज़ारों से ₹1,21,439 करोड़ निकाले हैं जो उनके द्वारा भारतीय बाज़ारों से एक साल में की गई अब तक की सबसे बड़ी निकासी है। एफपीआई ने दिसंबर 2022 में भारतीय बाज़ारों में ₹11,119 करोड़ का निवेश किया। गौरतलब है कि एफपीआई 2022 में शुरुआती 6 महीने तक बिकवाल बने रहे थे।

Load More