विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹7,400 करोड़
डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में अब तक भारतीय शेयर बाज़ारों से ₹7,400 करोड़ से अधिक निकाले हैं। इस साल अब तक एफपीआई द्वारा कुल निकासी करीब ₹2.25 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर है। दरअसल, जून-2022 में एफपीआई ने शेयर बाज़ारों से ₹50,203 करोड़ निकाले जो मार्च-2020 के बाद का सर्वोच्च स्तर था।