विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाज़ारों में किया ₹26,505 करोड़ का निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ारों में इस महीने अब तक ₹26,505 करोड़ का निवेश किया है। इससे पहले एफपीआई ने नवंबर में ₹9,001 करोड़ का निवेश किया था जबकि अक्टूबर में ₹24,548 करोड़ और सितंबर में ₹14,768 करोड़ निकाले थे। इस साल अब तक एफपीआई भारतीय शेयर बाज़ारों में ₹1.31 लाख करोड़ का निवेश कर चुके हैं।