विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से निकाले ₹28,819 करोड़
विदेशी निवेशकों (एफपीआई) ने इस साल अब तक भारतीय शेयर बाज़ार से ₹28,819 करोड़ निकाले हैं। एफपीआई ने पिछले साल भारतीय शेयर बाज़ार में कुल ₹1.71 लाख करोड़ का निवेश किया था जो उनके द्वारा किसी साल में किया गया सर्वाधिक निवेश है। 2023 में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार में सर्वाधिक ₹66,135 करोड़ का निवेश दिसंबर में किया था।