विदेशी निवेशकों ने मई में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार में किया ₹23,152 करोड़ का निवेश
डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ार में इस महीने (मई) में अब तक ₹23,152 करोड़ का निवेश किया है। वहीं, इससे पहले अप्रैल में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार में ₹11,631 करोड़ और मार्च में ₹7,936 करोड़ का निवेश किया था जबकि जनवरी में ₹28,852 करोड़ और फरवरी में ₹5,294 करोड़ निकाले थे।