विदेशी निवेशकों ने मार्च में अब तक भारतीय शेयर बाज़ार में किया ₹11,500 करोड़ का निवेश

डिपॉज़िटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ार में इस महीने (मार्च) में अबतक ₹11,495 करोड़ का निवेश किया है। इसमें अदाणी समूह की कंपनियों में अमेरिका स्थित जीक्यूजी पार्टनर्स के बड़े निवेश का प्रमुख योगदान है। गौरतलब है कि इस साल अब तक एफपीआई भारतीय शेयर बाज़ार से कुल ₹22,651 करोड़ निकाल चुके हैं।

Load More