विदेशी यूट्यूबर के साथ बेंगलुरु के 'चोर बाज़ार' में व्यापारी ने की हाथापाई, वीडियो आया सामने
बेंगलुरु के 'चोर बाज़ार' में मैडली रोवर चैनल चलाने वाले डच यूट्यूबर पेड्रो मोटा के साथ एक व्यापारी द्वारा हाथापाई करने का पुराना वीडियो सामने आया है। व्यापारी द्वारा हाथ पकड़ने पर यूट्यूबर ने उसे 'नमस्कार' कहा था जिसके बाद व्यापारी ने कहा, "क्या नमस्कार? क्या है ये?" रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।