विदेशी लेन-देन से जुड़े मामले में समन मिलने के बाद ईडी के सामने पेश नहीं हुईं महुआ मोइत्रा
'एएनआई' के मुताबिक, विदेशी लेन-देन से जुड़े एक मामले में समन मिलने के बाद सोमवार को टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ईडी के सामने पेश नहीं हुईं। 15 फरवरी को ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम से जुड़े मामले में महुआ को समन भेजा था। गौरतलब है, पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ की लोकसभा सदस्यता रद्द हुई थी।