विदेशों की जेल में बंद हैं 8000 से ज़्यादा भारतीय, खाड़ी देशों में सर्वाधिक: विदेश मंत्रालय
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि फिलहाल 8,441 भारतीय विदेशों की जेल में बंद हैं जिनमें से 4,389 खाड़ी देशों (यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान) की जेल में हैं। उन्होंने बताया कि भारत-यूएई के बीच एक समझौते के तहत कैदियों को बची हुई सज़ा के लिए भारत स्थानांतरित किया जा सकता है।