विद्युत जामवाल ने ट्रेन से लटककर स्टंट करते 2 लड़कों का वीडियो किया शेयर, हुई आलोचना

ऐक्टर विद्युत जामवाल ने लोकल ट्रेन से लटककर स्टंट करते 2 लड़कों का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें 'डेयरडेविल' कहा जिसे लेकर उनकी आलोचना हुई है। पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "ऐसी चीज़ों को बढ़ावा मत दीजिए...मत भूलिए कि आप सेलेब्रिटी हो।" दूसरे यूज़र ने लिखा, "आप इसे बढ़ावा दे रहे हो? आपकी इज़्ज़त घट गई है।"

Load More