विद्रोह समस्या का समाधान नहीं होता: कन्नड़ ऐक्टर दर्शन पर चप्पल फेंके जाने पर किच्चा सुदीप
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने ऐक्टर दर्शन पर एक इवेंट में एक शख्स द्वारा चप्पल फेंके जाने को लेकर कहा है कि हर समस्या का समाधान विद्रोह नहीं होता है। उन्होंने ट्विटर पर नोट शेयर कर लिखा, "मैंने जो वीडियो देखा वह बहुत परेशान करने वाला था। वहां दूसरे लोग भी थे जिनका उस आक्रोश से कोई लेना-देना नहीं था।"