विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने पर कर्नाटक के बीजेपी विधायक कुमारस्वामी ने छोड़ी पार्टी

कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर बीजेपी विधायक एम.पी. कुमारस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मुडिगेरे से तीन बार के विधायक कुमारस्वामी ने टिकट न दिए जाने के लिए पार्टी नेता सी.टी. रवि को ज़िम्मेदार बताया है। बकौल कुमारस्वामी, जल्द ही वह विधायक के तौर पर अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को सौंपेंगे।

Load More