विधानसभा चुनाव नहीं होते तो एमसीडी चुनाव पर ज़्यादा ध्यान दे पाती बीजेपी: हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में बीजेपी की हार पर कहा, "अगर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव एमसीडी चुनाव के साथ न होते, तो हम दिल्ली पर ज़्यादा ध्यान दे पाते।" उन्होंने कहा, "दिल्ली में (एग्ज़िट पोल के अनुमान से) हमें 60-70 सीट मिल रही थीं, लेकिन हमने बेहतर प्रदर्शन किया।”