विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर कर्नाटक के बीजेपी विधायक नेहरू ओलेकर ने छोड़ी पार्टी
कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर बीजेपी विधायक नेहरू ओलेकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है, फरवरी में ओलेकर को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी लेकिन बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा।