विधानसभा चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव ने सपा की मध्य प्रदेश इकाई को किया भंग
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई को भंग कर दिया। सपा ने प्रदेश कार्यकारिणी व ज़िला कार्यकारिणी को भंग करने के साथ-साथ 10 लोकसभा प्रभारियों को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। गौरतलब है, सपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य में एक भी सीट नहीं जीती थी।