विधानसभा में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' चिल्लाने वाले सांसद लोन से केंद्र ने माफी मांगने को कहा
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि नैशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन को 2018 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कथित तौर पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' चिल्लाने को लेकर हलफनामा दाखिल कर माफी मांगनी चाहिए। बकौल केंद्र, हलफनामे में लोन लिखें कि 'भारतीय संविधान में उनकी आस्था है'। लोन अनुच्छेद-370 के निरस्तीकरण को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं में शामिल हैं।