विधायक के काफिले की गाड़ी ने महाराष्ट्र में ऑटो व बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले में शुक्रवार शाम विधायक नरेंद्र भोंडेकर के काफिले में शामिल पुलिस वाहन ने एक ऑटोरिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन चालक (50) की मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठे शख्स समेत ऑटोरिक्शा में सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।