विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देने मंत्री आतिशी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस रविवार को मंत्री और 'आप' नेता आतिशी के आवास पर पार्टी के दावे ''आप' विधायकों को बीजेपी खरीदने की कोशिश कर रही है' को लेकर नोटिस देने पहुंची। इससे पहले मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके आवास पर जाकर नोटिस दिया था। बकौल केजरीवाल, आप विधायकों को ₹25-₹25 करोड़ ऑफर किए गए थे।