विधायकों को मुफ्त बिजली मिलती है, जनता को फ्री बिजली देने पर तकलीफ क्यों: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टाइम्स नाउ समिट में कहा है, "मंत्रियों व विधायकों को 4000 यूनिट/माह बिजली मुफ्त मिलती है...मैं जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देता हूं तो इन सबको क्यों तकलीफ होती है।" बकौल केजरीवाल, "मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और उनके परिवार का इलाज फ्री है...मैंने...लोगों का इलाज फ्री कर दिया तो इनको क्यों तकलीफ होती है।"