विनेश फोगाट ने राष्ट्रपति भवन के सामने सड़क पर रखा अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड
बृजभूषण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया। विनेश ने राष्ट्रपति भवन के सामने सड़क पर अपने अवॉर्ड्स रख दिए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क से अवॉर्ड उठाते हुए दिखे।