विनेश फोगाट ने रेसलिंग में 15 माह बाद वापसी कर जीता स्वर्ण पदक, शेयर की तस्वीर
रेसलर विनेश फोगाट ने रेसलिंग में 15 माह बाद वापसी करते हुए सीनियर नैशनल रेसलिंग चैंपियनशिप्स 2024 में 55 किलोग्राम भारवर्ग की श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। फोगाट ने सोशल मीडिया पर रेसलर साक्षी मलिक के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "इस छोटी सी खुशी में आप सभी के साथ के लिए शुक्रिया।"