विनेश फोगाट बनीं अपना तीसरा ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान
पहलवान विनेश फोगाट ने शनिावर को एशियन ओलंपिक क्वॉलिफायर में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में कज़ाकिस्तान की लौरा गनिक्यज़ा को हराकर पेरिस ओलंपिक्स का कोटा हासिल कर लिया। इसके साथ ही वह अपना तीसरा ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। क्वॉलिफायर के फाइनल में विनेश का सामना उज़्बेकिस्तान की रेसलर से होगा।