विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट आल्वा ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
राजस्थान, गोवा, गुजरात और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार के तौर पर मंगलवार को संसद भवन में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना नेता संजय राउत व विपक्षी दलों के अन्य नेता भी मौजूद रहे।