विपक्ष के भारी विरोध के बीच राज्यसभा में पेश हुआ समान नागरिक संहिता विधेयक
बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने समान नागरिक संहिता लागू करने वाला प्राइवेट मेंबर बिल राज्यसभा में पेश करना चाहा जिसके बाद विपक्ष ने देश की विविधता को ठेस पहुंचने का हवाला देते हुए इसका विरोध किया। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने वोटिंग करवाई और इसके पक्ष में 63 व विरोध में 23 वोट के साथ बिल पेश हुआ।