विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की भविष्यवाणी करते पीएम मोदी का पुराना वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि विपक्ष उनकी सरकार के खिलाफ 2023 में अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। 2019 के बताए जा रहे इस वीडियो में पीएम मोदी कह रहे हैं, "आप इतनी तैयारी करो कि 2023 में आपको फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का मौका मिले।"