विपक्षियों की इज़्ज़त करना देश की खूबसूरती थी: राहुल के अटल को श्रद्धांजलि देने पर मुफ्ती
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह अच्छी बात है। मुफ्ती ने कहा कि देश की खूबसूरती थी कि लोग विपक्षी नेताओं की इज़्ज़त करते थे लेकिन नई सरकार ने देश की तमाम बुनियादों को हिला दिया है।