विपक्षी एकता बैठक के कारण एनसीपी में हुआ विद्रोह, यह बिहार में भी संभव: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर कहा है, "एनसीपी में विद्रोह विपक्षी एकता की पटना में हुई बैठक का परिणाम है।" उन्होंने आगे कहा, "बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है। इसे भांप कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों से अलग-अलग बात करना शुरू कर दिया है।"