विपक्षी दलों के साथ होगी चर्चा: बिहार में जेडीयू सांसद की बजरंग दल पर बैन की मांग पर नीतीश
बिहार में जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दलों के साथ इस पर चर्चा करेंगे और देशहित में फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, "जब हमारी (केंद्र में) सरकार आएगी तो इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी, अभी इस पर बात करने का कोई मतलब नहीं है।"