विप्रो के फाउंडर अज़ीम प्रेमजी के बेटे ने वित्त वर्ष 2024 में 20% कम लिया वेतन
विप्रो के फाउंडर अज़ीम प्रेमजी के बेटे व कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कंपनी को हुए नुकसान के बीच वित्त वर्ष 2024 में 20% कम वेतन लिया है और उन्हें वेरिएबल पे भी नहीं मिला है। उनका वेतन पिछले वर्ष $861,000 (करीब ₹7.17 करोड़) था जो इस साल घटकर $692,641 (करीब ₹5.78 करोड़) हो गया है।