विप्रो के युवा कर्मचारी ईमेल नहीं पढ़ते, उनसे बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर जाता हूं: सीईओ

विप्रो के सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने कहा है कि दुनियाभर में कंपनी के 2.6 लाख कर्मचारियों में से करीब 10% कर्मचारी 'महीने में 1 ईमेल भी नहीं पढ़ते' हैं। उन्होंने कहा, "वे 25 साल के हैं...उन्हें कोई परवाह नहीं है। वे अपना ईमेल नहीं देखते...वे स्नैपचैट चलाते हैं।" बकौल डेलापोर्ट, इंस्टाग्राम/लिंक्डइन के ज़रिए वह ऐसे कर्मचारियों से बात करते हैं।

Load More