विप्रो ने 800 फ्रेशर्स को नौकरी से निकाला: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विप्रो ने इंटरनल टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने पर करीब 800 फ्रेशर्स को नौकरी से निकाल दिया है। बिज़नेस टुडे ने टर्मिनेशन लेटर के हवाले से बताया कि कर्मचारियों को उनकी ट्रेनिंग पर खर्च हुए ₹75,000 का भुगतान करना था लेकिन कंपनी ने इसे माफ कर दिया। एक फ्रेशर ने कहा, "यह नौकरी से निकालने का...बहाना है।"