विप्रो ने बनाई वित्त वर्ष 2022-23 में 38,000 फ्रेशर्स को भर्ती करने की योजना
विप्रो के सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने कहा है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में 19,000 से अधिक फ्रेशर्स को भर्ती किया और चालू वित्त वर्ष में संख्या दोगुनी करने की योजना है। वर्तमान में विप्रो के कर्मचारियों की संख्या करीब 2,43,128 है। बकौल विप्रो, मार्च 2022 को समाप्त हुई तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 4% बढ़कर ₹3,092.5 करोड़ रहा।