विफल रिश्ते के कारण मेरे अंदर कड़वाहट नहीं भरी, अब भी मुझमें बहुत प्यार है: समांथा
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने 'इंडिया टुडे' से कहा है, "एक विफल रिश्ते का मतलब यह नहीं है कि मेरे अंदर कड़वाहट भर गई है।" उन्होंने कहा, "मेरे अंदर अब भी बहुत प्यार बाकी है।" इससे पहले एक ट्विटर यूज़र ने समांथा से किसी को डेट करने को कहा था जिस पर उन्होंने कहा, "आप जितना प्यार मुझे कौन करेगा?"