विभव ने मुझे 7-8 थप्पड़ मारे, इस दौरान केजरीवाल घर पर ही थे: मालीवाल
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने 'एएनआई' से हुई बातचीत में बताया है कि जिस दिन उनके साथ मारपीट हुई थी उस दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घर पर ही थे। मालीवाल ने कहा कि विभव कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे व गालियां दीं। उन्होंने कहा, "मैं चीख-चीख कर मदद मांगती रही लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया।"