विभाजनकारी भाषण ना दें, सुरक्षा बलों पर राजनीति ना हो: बीजेपी व कांग्रेस से चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस भेजकर मौजूदा लोकसभा चुनाव में जाति, समुदाय, भाषा और धर्म के आधार पर प्रचार बंद करने को कहा है। आयोग ने बीजेपी से वैसे भाषणों को रोकने को कहा है जिनसे समाज में विभाजन पैदा हो सकता है। वहीं, आयोग ने कांग्रेस से सुरक्षा बलों पर राजनीति ना करने को कहा है।

Load More