विमान ईंधन की कीमत 3.22% बढ़ी, 2022 में 9-वीं बार बढ़ने से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे दाम
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) या विमान ईंधन की कीमत रविवार को 3.22% बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। एटीएफ की कीमत अब दिल्ली में ₹1,16,851.46/किलोलीटर, मुंबई में ₹1,15,617.24/किलोलीटर, कोलकाता में ₹1,21,430.48/किलोलीटर और चेन्नई में ₹1,20,728.03/किलोलीटर है। 1-जनवरी, 2022 से लगातार 9वीं बार बढ़ोतरी से एटीएफ की कीमतों में 42,829.55/किलोलीटर या 50% से अधिक वृद्धि हुई है।