विमान ईंधन की कीमत 4% की कटौती के बाद हुई ₹1.07 लाख प्रति किलोलीटर
विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बुधवार को ₹4,606 प्रति किलोलीटर यानी 4.09% की कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹107,750.27 प्रति किलोलीटर हो गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत ₹1.15 लाख/किलोलीटर, मुंबई में ₹1.06 लाख/किलोलीटर और चेन्नई में ₹1.12 लाख/किलोलीटर हो गई है। विमानन कंपनियों की परिचालन लागत में से करीब 40% हिस्सा ईंधन का होता है।