विमान के खाने में क्रू को मिला सांप का कटा हुआ सिर, तुर्किये की एयरलाइन ने शुरू की जांच
तुर्किये की एयरलाइन सनएक्सप्रेस के फ्लाइट अटेंडेंट को विमान के खाने में कथित तौर पर सांप का कटा हुआ सिर मिला। कर्मचारी के मुताबिक, जब क्रू खाना खा रहा था तब यह आलू और सब्ज़ियों के बीच मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और एयरलाइन ने इसे 'बिल्कुल अस्वीकार्य' बताते हुए जांच शुरू की है।