विमान के ज़रिए खारकीव में उतरे रूसी सैनिक, अस्पताल पर किया हमला: यूक्रेनी सेना
यूक्रेनी सेना ने बताया है कि विमान के ज़रिए रूसी सैनिक खारकीव में उतरे और एक स्थानीय अस्पताल पर हमला किया। सेना ने बताया, "लड़ाई जारी है।" इससे पहले, खारकीव के सेंट्रल स्क्वॉयर पर मंगलवार को रूसी सेना की बमबारी में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हुई थी और 35 अन्य घायल हुए थे।