विमान दुर्घटना में येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत के बाद वैगनर समूह का क्या होगा?
रूस में विमान दुर्घटना में वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन की मौत से एक दिन पहले एक रूसी अधिकारी अफ्रीकी देश लीबिया गए थे और उन्होंने कहा था कि वैगनर समूह के लड़ाके रूस के नियंत्रण में वहां बने रहेंगे। इसके साथ ही रूसी अधिकारी ने कहा था कि वैगनर समूह के लड़ाके एक नए कमांडर को रिपोर्ट करेंगे।