विमान में पायलट पर हाथ उठाने के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगते यात्री का वीडियो आया सामने
दिल्ली में इंडिगो के पायलट पर हाथ उठाने के बाद माफी मांगते साहिल कटारिया नामक यात्री का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिक्योरिटी उसे विमान से उतारकर लाती दिख रही है जिसके बाद वह वीडियो बना रहे व्यक्ति के सामने हाथ जोड़ता नज़र आ रहा है। फ्लाइट में देरी की घोषणा को लेकर उसने पायलट पर हाथ उठाया था।