विमान में महिला पर पेशाब करने को लेकर अरेस्ट हुए शख्स की ज़मानत अर्ज़ी हुई खारिज
दिल्ली की एक अदालत ने एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में शराब के नशे में महिला पर पेशाब करने को लेकर गिरफ्तार किए गए शख्स की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी को पिछले हफ्ते बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। बकौल आरोपी, विमान में वह खुद को नियंत्रित नहीं कर सका था।