विमान में महिला पर पेशाब करने वाले शख्स ने जारी किया बयान, कहा- उसके कपड़े साफ करवाए
एअर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा के वकीलों ने कहा कि महिला ने शिकायत दर्ज कराने का इरादा नहीं दिखाया था। उन्होंने कहा, "आरोपी और महिला के बीच वॉट्सऐप मेसेज से पता चलता है...कि आरोपी ने कपड़े और बैग साफ करवाए थे। महिला की शिकायत केवल एयरलाइन से पर्याप्त मुआवज़े को लेकर थी।"