विमान में महिला पर पेशाब किए जाने के मामले में एअर इंडिया पर लगा ₹30 लाख का जुर्माना
विमानन नियामक डीजीसीए ने विमान में एक यात्री द्वारा महिला पर पेशाब किए जाने के मामले में नियमों के उल्लंघन को लेकर एअर इंडिया पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं, डीजीसीए ने संबंधित फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड किया है और एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर (इन-फ्लाइट सर्विसेज़) पर ₹3 लाख का जुर्माना लगाया है।